डिविजनल कमिश्नर विकास कुंडल ने जम्मू रिंग रोड प्रोजेक्ट के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

 

जम्मू,, 07 नवंबर (हि.स.)।

जम्मू के डिविजनल कमिश्नर विकास कुंडल ने जम्मू रिंग रोड प्रोजेक्ट के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर उनकी प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ डिप्टी कमिश्नर जम्मू मिंगा शेरपा, प्रोजेक्ट डायरेक्टर राजीव कुमार और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। डिविजनल कमिश्नर ने खेड़ी से जगती को जोड़ने वाली टनल-1 और टनल-2 का दौरा किया और निर्माण कार्य में आ रही परेशानियों की जानकारी ली।

एनएचएआई अधिकारियों ने बताया कि टनल-1 के निर्माण में ढीली मिट्टी के कारण काम की रफ्तार प्रभावित हो रही है। इस पर विकास कुंडल ने संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को आपसी तालमेल के साथ काम में तेजी लाने और समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने के लिए लगातार निगरानी रखने पर भी जोर दिया। इसके बाद डिविजनल कमिश्नर ने सतवारी की ओर जाने वाली बलीचरण रोड का भी निरीक्षण किया और सड़क की स्थिति तथा संबंधित बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता