नशा मुक्त अभियान के तहत जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट शुरू

 


कठुआ, 25 जुलाई (हि.स.)। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत जिला प्रशासन कठुआ द्वारा आयोजित जिला स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का उद्घाटन उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा ने इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया।

टूर्नामेंट में अंडर-14, अंडर-19, पुरुष महिला व वेटरन वर्गों में 200 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं जबकि डबल्स स्पर्धाओं में 58 टीमें प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। इस अवसर पर उपायुक्त ने खिलाड़ियों को खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने और नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने खेल सुविधाओं के बेहतर उपयोग और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन युवाओं को मंच देने के लिए ऐसे आयोजन नियमित रूप से करता रहेगा। प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न वर्गों के मुकाबले उत्साहपूर्ण माहौल में खेले गए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया