कठुआ में जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट 25 जुलाई से, 200 से अधिक खिलाड़ी लेंगे भाग

 


कठुआ, 24 जुलाई (हि.स.)। डीसी कठुआ राजेश शर्मा ने 25 जुलाई 2026 से इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ में आयोजित होने जा रहे जिला स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं। यह टूर्नामेंट जिला प्रशासन कठुआ द्वारा नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत आयोजित किया जा रहा है।

उपायुक्त ने कहा कि खेल गतिविधियां युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने का प्रभावी माध्यम हैं और इस तरह के आयोजन स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया। टूर्नामेंट में अंडर-14, अंडर-19, पुरुष महिला और वेटरन वर्गों में 200 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया