जसरोटा के विकास को लेकर सीएम से चर्चा, मेडिकल काॅलेज शिलान्यास पर बनी सहमति

 


कठुआ, 03 जुलाई (हि.स.)। एक महत्वपूर्ण बैठक में जसरोटा के विधायक राजीव जसरोटिया ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात कर जसरोटा में प्रस्तावित होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास सहित क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक के दौरान जसरोटा विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास, नई पहल और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। विधायक जसरोटिया ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की आवश्यकताओं से अवगत कराया और विभिन्न परियोजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन की मांग की।

मुख्यमंत्री ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक रुख अपनाया और आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस दौरान जसरोटिया ने मुख्यमंत्री के सहयोग और सकारात्मक प्रतिक्रिया के लिए आभार भी व्यक्त किया।

वहीं क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि इस पहल से जसरोटा में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया