जम्मू के पॉलिटेक्निक कॉलेज में होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड कार्यक्रम
Oct 21, 2026, 14:09 IST
जम्मू,, 21 अक्टूबर (हि.स.)।
जम्मू के पॉलिटेक्निक कॉलेज में डाइट जम्मू की ओर से होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन के साथ-साथ उनके समग्र विकास के मूल्यांकन को बढ़ावा देना है।
होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड के माध्यम से विद्यार्थियों की पढ़ाई के अलावा उनकी रचनात्मकता, व्यवहार, कौशल, सामाजिक गतिविधियों और अन्य क्षमताओं का भी आकलन किया जाता है।
इस पहल का उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था में केवल अंकों के आधार पर मूल्यांकन करने के बजाय विद्यार्थियों के हर पहलू के विकास को महत्व देना है, ताकि उनकी प्रतिभा और क्षमताओं को बेहतर ढंग से पहचाना जा सके।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता