डीजीपी लद्दाख मुकेश सिंह को 3 साल की प्रतिनियुक्ति पर मणिपुर स्थानांतरित किया

 

श्रीनगर, 22 मई(हि.स.)। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) लद्दाख, मुकेश सिंह को तीन साल की अवधि के लिए अंतर-कैडर प्रतिनियुक्ति पर मणिपुर में स्थानांतरित करने की मंजूरी दे दी है। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के तहत कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार यह निर्णय गृह मंत्रालय से 15 मई, 2026 को प्राप्त एक प्रस्ताव के बाद लिया गया है।

अंतर-कैडर प्रतिनियुक्ति को नियंत्रित करने वाले मानक नियमों में छूट और केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के बाद अनिवार्य कूलिंग-ऑफ अवधि की छूट के साथ सार्वजनिक हित में एक विशेष मामले के रूप में मंजूरी दी गई है। सिंह ने हाल ही में डीजीपी लद्दाख का पदभार संभाला है। उन्हें जनवरी 2026 में केंद्र द्वारा एसडी सिंह जामवाल की जगह इस पद पर नियुक्त किया गया था जिन्हें बाद में अरुणाचल प्रदेश में तैनात किया गया था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता