शिवानगर में 92 लाख के विकास कार्य शुरू, विधायक ने किया उद्घाटन

 


कठुआ, 30 मार्च (हि.स.)। कठुआ के शिवानगर वार्ड नंबर-19 में विधायक डॉ. भारत भूषण ने 92 लाख रुपये की लागत से बनने वाले लेन व ड्रेन निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बेहतर सड़कें और ड्रेनेज व्यवस्था लोगों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए बेहद जरूरी हैं।

विधायक ने लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और आश्वासन दिया कि सभी जायज मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से काम पूरा करने के निर्देश भी दिए। कार्यक्रम में नगर परिषद के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे। लोगों ने इस विकास कार्य के लिए विधायक का आभार जताते हुए कहा कि इससे इलाके में सफाई, आवागमन और सुविधाओं में सुधार होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया