शिवानगर में 39 लाख से कवर होगा डीप ड्रेन, विधायक डॉ. भारत भूषण ने शुरू कराया काम
कठुआ, 20 सितंबर (हि.स.)। कठुआ के निचले शिवा नगर क्षेत्र में लंबे समय से लंबित डीप ड्रेन को कवर करने का कार्य विधायक डॉ. भारत भूषण ने रविवार को शुरू कराया। इस कार्य पर 39 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। डीप ड्रेन के कवर होने से स्थानीय लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर विधायक डॉ. भारत भूषण ने कहा कि नव-निर्मित डीप ड्रेन को कवर करने के लिए 39 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे शिवा नगर के बड़े हिस्से के लोगों को सुविधा मिलेगी और आवागमन अधिक सुरक्षित होगा।
इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महासचिव सरदार ओंकार सिंह, सरदार रिक्की, रेजय कुमार, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी तथा स्थानीय निवासी मौजूद रहे। सरदार रिक्की रिस्सम ने कहा कि विधायक ने मार्च में निचले शिवा नगर के निवासियों से डीप ड्रेन को कवर करवाने का जो वादा किया था उसे पूरा करते हुए आज कार्य शुरू कराया गया है। उन्होंने इसके लिए विधायक का आभार जताया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया