नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जीडीसी बनी में वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित

 


कठुआ , 17 अप्रैल (हि.स.)। नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज बनी में ड्रग एडिक्शन ए कैंसर टू सोसायटी विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. (डॉ.) नीना गुप्ता के संरक्षण में हुआ, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए नशे के दुष्प्रभावों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

डॉ. जे. एस. सूदान ने स्वागत भाषण दिया जबकि प्राचार्य ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर सकारात्मक सोच और कड़ी मेहनत अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में शिवानी देवी ने प्रथम सविता देवी ने द्वितीय और रमन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ. मुल्ख राज और प्रो. राजनेश कुमार शामिल रहे। कार्यक्रम का समापन डॉ. निशा देवी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया