धीमी गति से चल रहे विकास कार्यों पर डीसी सख्त, समय पर पूरा करने के दिए निर्देश

 


कठुआ, 02 नवंबर (हि.स.)। जिला उपायुक्त राजेश शर्मा ने सोमवार को डीसी कार्यालय परिसर में जिला कैपेक्स बजट 2026-27 के तहत जारी और नए स्वीकृत विकास कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कार्यकारी एजेंसियों ने अपने-अपने विभागों के कार्यों की स्थिति, पूर्ण हुए कार्यों, जारी निर्माण कार्यों और खर्च की गई धनराशि का ब्यौरा प्रस्तुत किया।

डीसी ने कार्यों की धीमी गति पर कड़ा संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो कार्य भौतिक रूप से पूरे हो चुके हैं उन्हें वित्तीय रूप से भी जल्द पूरा किया जाए तथा आवंटित धनराशि का समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बीडीओ को नियमित रूप से फील्ड दौरे कर कार्यों की गुणवत्ता और जमीनी प्रगति की जांच करने के निर्देश भी दिए। बैठक में एडीडीसी सुरेंद्र मोहन शर्मा, सीपीओ रंजीत ठाकुर, एसीडी गुलशन कुमार, सीएमओ डॉ. विजय रैना, सीईओ केवल कृष्ण, एसीपी अजीत कुमार सहित विभिन्न विभागों के एक्सईएन और बीडीओ मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया