डीसी श्रीनगर ने गणेश चतुर्थी पर लोगों को दी बधाई
श्रीनगर, 14 सितंबर (हि.स.)। श्रीनगर के डिप्टी कमिश्नर अक्षय लाब्रू ने सोमवार को गणेश चतुर्थी मना रहे लोगों को बधाई दी और श्रीनगर के गणपति मंदिर में त्योहार के लिए सिविल और पुलिस अधिकारियों द्वारा किए गए इंतज़ामों की तारीफ़ की।
मंदिर के दौरे के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए डीसी लाब्रू ने कहा कि इस मंदिर में कई सालों से गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है जिसमें अलग-अलग संगठनों, स्थानीय समुदायों और विभिन्न पेशों से जुड़े लोग शामिल होते हैं।
उन्होंने त्योहार के शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से मनाए जाने पर खुशी ज़ाहिर की और कहा कि मंदिर जाना और उत्सव में शामिल होना उनके लिए सौभाग्य की बात है।
डिप्टी कमिश्नर ने पुलिस और सिविल अधिकारियों के साथ-साथ बिजली, पानी की आपूर्ति, सड़कों और साफ़-सफ़ाई के लिए ज़िम्मेदार विभागों का भी धन्यवाद किया जिन्होंने स्टेकहोल्डर्स और सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर ज़रूरी इंतज़ाम किए।
उन्होंने श्रीनगर और पूरे क्षेत्र में गणेश चतुर्थी मना रहे सभी लोगों को दिल से बधाई भी दी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता