नाबार्ड योजनाओं की धीमी प्रगति पर डीसी राजेश शर्मा सख्त, समय पर काम पूरा करने के निर्देश
कठुआ, 24 अक्टूबर (हि.स.)। कठुआ के उपायुक्त राजेश शर्मा ने जिले में नाबार्ड से वित्तपोषित विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को सभी लंबित कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे करने, गुणवत्ता मानकों का पालन करने और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में उपायुक्त ने विभिन्न परियोजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति, धनराशि के उपयोग और कार्यों में आ रही बाधाओं का जायजा लिया।
उन्होंने विभागों के बीच बेहतर समन्वय, नियमित निरीक्षण और उपलब्ध धनराशि के उचित उपयोग पर जोर देते हुए अधिकारियों को समस्याओं का तत्काल समाधान करने तथा प्रगति रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में सीपीओ कठुआ, सीएमओ, मुख्य कृषि अधिकारी, मुख्य बागवानी अधिकारी, विभिन्न विभागों के एक्सईएन और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया