बिलावर में डीसी राजेश शर्मा ने की समीक्षा बैठक

 




बिलावर, 02 सितंबर (हि.स.)। उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा ने बुधवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस बिलावर में मिशन यूवा की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने आवेदनों की संख्या, मामलों की प्रोसेसिंग और ऋण वितरण की स्थिति की जानकारी ली।

डीसी ने यूवा डूट्स और फील्ड अधिकारियों को अभियान में तेजी लाने तथा पात्र युवाओं को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवेदकों को हर स्तर पर आवश्यक मार्गदर्शन और सहयोग दिया जाए ताकि स्वीकृत ऋण जल्द लाभार्थियों तक पहुंच सके। उन्होंने बैंकों के प्रतिनिधियों को भी ऋण मामलों की शीघ्र प्रोसेसिंग और राशि जारी करने के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि मिशन यूवा के प्रभावी क्रियान्वयन से युवाओं में स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा। बैठक में एडीसी बिलावर विश्वजीत सिंह, सीपीओ कठुआ रंजीत ठाकुर, तहसीलदार बिलावर सुरिंदर सिंह, बीडीओ बिलावर शैलेंद्र कुमार, एसडीएओ बिलावर रवि कुमार सहित मिशन यूवा से जुड़े मोटिवेटर और यूवा डूट्स मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया