डीसी ने रामलीला मैदान व मुख्य बाजार का किया निरीक्षण, दिवाली की तैयारियों का लिया जायजा
Nov 7, 2026, 19:13 IST
कठुआ, 07 नवंबर (हि.स.)। दीपावली पर्व के मद्देनजर जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में जिला उपायुक्त राजेश शर्मा ने शनिवार को रामलीला मैदान और कठुआ के मुख्य बाजार का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने रामलीला मैदान में की गई उत्सव संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। वहीं मुख्य बाजार में यातायात व्यवस्था, आम लोगों की सुविधा, साफ-सफाई और त्योहार के दौरान उमड़ने वाली भीड़ के प्रबंधन को लेकर किए गए इंतजामों की समीक्षा की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया