पुंछ कोर्ट कॉम्प्लेक्स के पास दिनदहाड़े चोरी की वारदात
जम्मू,, 04 फ़रवरी (हि.स.)। पुंछ के कोर्ट कॉम्प्लेक्स के पास दिनदहाड़े चोरी की एक गंभीर घटना सामने आई है। लोरान निवासी अब्दुल कबीर पुत्र गुलाम अहमद ने आरोप लगाया है कि दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनसे ₹27,000 नकद लूट लिए। यह घटना दिन के उजाले में हुई, जिससे इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
पीड़ित अब्दुल कबीर ने बताया कि वह एक गरीब व्यक्ति हैं और इस घटना से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है और मांग की है कि मामले की गहन जांच कर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
अब्दुल कबीर ने यह भी कहा कि घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध है, जिससे आरोपियों की पहचान करने में पुलिस को मदद मिल सकती है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता