जम्मू में भारी बारिश के दौरान कस्टोडियन का मकान गिरा
Aug 23, 2026, 19:33 IST
जम्मू,, 23 अगस्त (हि.स.)।
जम्मू के बाबे वाली गली से शाहिदी चौक इलाके में भारी बारिश के दौरान कस्टोडियन का एक मकान रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे अचानक गिर गया। मकान गिरने से काफी नुकसान हुआ।
राहत की बात यह रही कि हादसे के समय मकान में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था जिसके चलते किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
भारी बारिश के बीच अचानक मकान गिरने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता