श्रीनगर में सीआरपीएफ जवान बेहोश मिला, मौत

 

श्रीनगर, 01 अक्टूबर (हि.स.)।

गुरुवार को श्रीनगर शहर के लाल बाज़ार इलाके में सीआरपीएफ का एक जवान बेहोश हालत में मिला और बाद में उसकी मौत हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि सीआरपीएफ जवान श्रीनगर के लाल बाज़ार में मिल स्टॉप के पास गिरकर बेहोश हो गया था। उसे अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस बीच घटना का संज्ञान ले लिया गया है और मौत के सही कारण का पता लगाया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह