सीआरपीएफ जवान ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर की आत्महत्या
Oct 25, 2026, 13:41 IST
श्रीनगर, 25 अक्टूबर (हि.स.)। श्रीनगर के ज़ैनाकोट इलाके में सीआरपीएफ के एक जवान ने कथित तौर पर अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
अधिकारियों ने बताया कि एचएमटी ज़ैनाकोट स्थित 44वीं बटालियन के एक सीआरपीएफ जवान गजेंद्र कुमार डुग्गा (नंबर 145224281) को गोली लगने के बाद अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह छत्तीसगढ़ के टेकाधोडा खलारी डोंडी के रहने वाले हजारी राम डुग्गा के बेटे थे। जवान ने कथित तौर पर अपनी सर्विस राइफल से सिर में गोली मार ली। पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह