ढोक खालसा में नशा मुक्ति क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित
जम्मू,, 11 मई (हि.स.)।
नशा मुक्ति अभियान के तहत जोड़ियां क्षेत्र की पंचायत ढोक खालसा में सेना और स्थानीय युवाओं के संयुक्त सहयोग से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 14 टीमों ने भाग लिया।
टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला ढोक खालसा और गांव मैरा की टीमों के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ढोक खालसा की टीम ने 10 ओवर में 99 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मैरा की टीम 7 ओवर में 50 रन पर ऑल आउट हो गई जिसके साथ ढोक खालसा की टीम विजेता बनी।
इस टूर्नामेंट के आयोजक सरपंच काली दास थे। समापन समारोह में सेना के कर्नल हर्ष वर्धन पाठक और एसएचओ अखनूर रविंद्र सिंह जसरोटिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कर्नल हर्ष वर्धन पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहकर खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का संदेश दिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता