अवैध खनन पर सख्ती-कठुआ पुलिस ने 7 वाहन किए जब्त

 


कठुआ, 23 मार्च (हि.स.)। जिले में अवैध खनन के खिलाफ जारी अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 7 वाहनों (5 डंपर और 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली) को जब्त किया है। यह कार्रवाई एसएसपी कठुआ मोहित शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई।

जानकारी के अनुसार थाना कठुआ, बसोहली और हीरानगर क्षेत्र में गश्त के दौरान इन वाहनों को बिना वैध अनुमति (ए-फॉर्म) के निर्माण सामग्री की ढुलाई करते पकड़ा गया। थाना कठुआ क्षेत्र में 4 वाहन, बसोहली में 2 डंपर और हीरानगर के लोंडी नाका पर 1 डंपर जब्त किया गया। जब्त किए गए सभी वाहनों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भू-विज्ञान एवं खनन विभाग कठुआ को सौंप दिया गया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया