हीरानगर में गौ तस्करी नाकाम, 8 गोवंश बचाए, डंपर जब्त

 


कठुआ, 27 अप्रैल (हि.स.)। कठुआ पुलिस ने हीरानगर थाना अधिकार क्षेत्र के बेई नाला के समीप गौ तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए 8 गोवंश को सुरक्षित बचाया और एक डंपर जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार विश्वसनीय सूचना मिली थी कि एक डंपर जेके19ए-2570 में गोवंशों को क्रूर तरीके से भरकर छन्न खत्रियां से घगवाल सांबा की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नाका लगाकर वाहन को रोकने का प्रयास किया लेकिन चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। तलाशी के दौरान डंपर में 8 गोवंश अमानवीय स्थिति में पाए गए जिन्हें तुरंत मुक्त कर सुरक्षित किया गया। इस संबंध में थाना हीरानगर में एफआईआर नंबर 47/2026 धारा 223 बीएनएस व 11 पीसीए एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि इस तरह के अपराधों पर सख्ती से रोक लगाई जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया