चड़वाल में गो-तस्करी की कोशिश नाकाम, 6 पशु बचाए, वाहन जब्त

 


कठुआ, 07 मई (हि.स.)। जिले में गो-तस्करी पर शिकंजा कसते हुए कठुआ पुलिस ने चड़वाल क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 मवेशियों को बचाया और एक वाहन जब्त किया है। यह कार्रवाई एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा (आईपीएस) के निर्देशन में की गई।

जानकारी के अनुसार पुलिस पोस्ट चड़वाल की पुलिस टीम ने नाका चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध महिंद्रा लोड कैरियर जेके02एयू-6686 को जांच के लिए रोका। वाहन चालक पुलिस को देखकर कुछ दूरी पर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। तलाशी लेने पर वाहन में 4 भैंस और 2 बछड़ों सहित कुल 6 मवेशी क्रूरता से भरे हुए पाए गए। पुलिस ने सभी मवेशियों को सुरक्षित छुड़ाकर वाहन जब्त कर लिया। इस संबंध में थाना राजबाग में थ्प्त् नंबर 112/2026 धारा 223 बीएनएस व 11 पीसीए एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया