युवाओं को दिया फिटनेस का संदेश
जम्मू, 07 नवंबर (हि.स.)। भारतीय सेना की ओर से छह नवंबर को डोडा जिले के गुरमुल में शारीरिक फिटनेस जागरूकता व्याख्यान और प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका उद्देश्य दूरदराज के क्षेत्रों के युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम करने और शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं को नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और शारीरिक गतिविधियों के महत्व की जानकारी दी गई। इसके बाद पुश-अप, सिट-अप और चिन-अप प्रतियोगिताएं करवाई गईं जिनमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सेना ने युवाओं को अपनी ऊर्जा रचनात्मक गतिविधियों में लगाने और फिटनेस को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। इस पहल को क्षेत्र में युवा विकास और सेना-नागरिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक प्रयास बताया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा