बिश्नाह में कांग्रेस ने 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम आयोजित किया

 

जम्मू,, 05 जुलाई (हि.स.)।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रविवार को बिश्नाह में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें नीट और जेईई सहित विभिन्न परीक्षा पत्र लीक मामलों को लेकर केंद्र सरकार और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में लगातार पेपर लीक की घटनाएं हो रही हैं, जिससे हजारों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि पेपर रद्द होने से विद्यार्थियों को मानसिक और शैक्षणिक नुकसान उठाना पड़ता है। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष नीरज कुंदन, पूर्व मंत्री रमन भल्ला, सतीश शर्मा, जुगल किशोर शर्मा, योगेश साहनी, देवगौड़ा चौधरी, गारू राम सहित कई कांग्रेस नेता और छात्र मौजूद रहे। भाजपा की ओर से इन आरोपों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता