जम्मू में कांग्रेस नेता रविंद्र शर्मा और रमन भल्ला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस

 

जम्मू,, 17 नवंबर (हि.स.)।

जम्मू में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस प्रवक्ता रविंद्र शर्मा और कांग्रेस नेता रमन भल्ला ने किश्तवाड़ में दो एसपीओ के शवों को डंपर में लाए जाने के मामले को लेकर भाजपा की केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि शहीद एसपीओ के शवों को डंपर में लाकर उनका अपमान किया गया, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में अपनी जान गंवाने वाले जवानों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए। रविंद्र शर्मा और रमन भल्ला ने मांग की कि भाजपा की केंद्र सरकार इस मामले में देश और सुरक्षाबलों से माफी मांगे। उन्होंने कहा कि शहीद जवानों के सम्मान का ध्यान रखना सरकार की जिम्मेदारी है। कांग्रेस नेताओं ने इस मामले को गंभीर बताते हुए भाजपा से जवाब मांगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता