कांग्रेस ने किसानों के नुकसान का मुद्दा पत्रकार वार्ता में उठाया

 

जम्मू,, 08 अप्रैल (हि.स.)।

जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस ने पत्रकार वार्ता के दौरान किसानों के भारी नुकसान का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। पार्टी नेताओं ने कहा कि हाल ही में हुई बारिश और ओलावृष्टि से जम्मू और कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों में किसानों की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्राकृतिक आपदा के बावजूद सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस राहत कदम सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि किसानों की आजीविका पूरी तरह खेती पर निर्भर होती है और ऐसे में फसलों के नुकसान से उनका जीवन संकट में आ जाता है।

पार्टी नेताओं ने सरकार से मांग की कि सभी जिलों के उपायुक्तों (डीसी ) को तुरंत निर्देश दिए जाएं कि वे नुकसान का सही आकलन करें और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए।

कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि जल्द राहत नहीं दी गई तो किसानों की समस्याएं और बढ़ जाएंगी, इसलिए सरकार को इस मुद्दे पर गंभीरता दिखानी चाहिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता