जन समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा-मंत्री जावेद अहमद राणा से मिले विधायक व प्रतिनिधिमंडल

 


जम्मू, 13 अप्रैल (हि.स.)। जल शक्ति, वन, पर्यावरण एवं जनजातीय मामलों के मंत्री जावेद अहमद राणा से सोमवार को सिविल सचिवालय जम्मू में कई विधायक, प्रतिनिधिमंडल और आम नागरिकों ने मुलाकात कर विभिन्न जन समस्याओं से अवगत कराया।

मुलाकात करने वालों में विधायक आर.एस. पठानिया, खुर्शीद अहमद, वाटर टेस्टिंग लेबोरेटरी कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल, जेजेएम कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि तथा जेकेएनसी ओबीसी सेल के अध्यक्ष अब्दुल गनी तेली सहित कई लोग शामिल रहे। इस दौरान पेयजल योजनाओं, वन प्रबंधन और अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। वाटर टेस्टिंग लैब कर्मचारियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग रखी, वहीं जेजेएम कॉन्ट्रैक्टर्स ने लंबित भुगतानों को समय पर जारी करने की बात कही। मंत्री ने सभी पक्षों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित व समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनता की जायज मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा और विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से जमीन पर उतारा जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया