जम्मू और कश्मीर में ठंड का प्रकोप बढ़ा
श्रीनगर, 19 दिसंबर (हि.स.)। जम्मू और कश्मीर में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। कश्मीर घाटी के अधिकांश हिस्सों में रात का तापमान शून्य से नीचे चला गया जबकि जम्मू क्षेत्र में मौसम अपेक्षाकृत नरम बना रहा।
इस बीच श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि श्रीनगर हवाई अड्डे पर तापमान -3.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। पंपोर और शोपियां में तापमान -3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, बारामूला में -3.6 डिग्री सेल्सियस और पुलवामा में सबसे ठंडा स्थान रहा जहां तापमान -4.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
कई अन्य क्षेत्रों में भी तापमान शून्य से नीचे रहा जिनमें कुपवाडा और अनंतनाग में -2.8 डिग्री सेल्सियस, अवंतीपोरा में -2.6 डिग्री सेल्सियस, बडगाम में -2.4 डिग्री सेल्सियस और बांदीपोरा में -2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पर्यटन स्थल पहलगाम में तापमान -2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि गुलमर्ग में तापमान शून्य से ऊपर 1.0 डिग्री सेल्सियस रहा। कोकरनाग में 0.5 डिग्री सेल्सियस, कुलगाम में 0.9 डिग्री सेल्सियस, गांदरबल में -0.5 डिग्री सेल्सियस और सोनमर्ग में 0.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
जम्मू संभाग के जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि जम्मू हवाई अड्डे पर तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल में 3.5 डिग्री सेल्सियस, बटोत में 6.7 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 9.2 डिग्री सेल्सियस, भद्रवाह में 2.3 डिग्री सेल्सियस और कठुआ में 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य क्षेत्रों में उधमपुर में 4.2 डिग्री सेल्सियस, रामबन में 5.8 डिग्री सेल्सियस, सांबा में 5.4 डिग्री सेल्सियस, राजौरी में 2.4 डिग्री सेल्सियस, किश्तवाड़ में 6.1 डिग्री सेल्सियस, रियासी में 7.8 डिग्री सेल्सियस और डोडा में 6.7 डिग्री सेल्सियस शामिल हैं। लद्दाख के लेह में न्यूनतम तापमान -4.6 डिग्री सेल्सियस, कारगिल में -4.0 डिग्री सेल्सियस और नुब्रा घाटी में -2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच मौसम वैज्ञानिकों ने 20 दिसंबर की शाम से 23 दिसंबर की शाम तक बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया है।
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता