मुख्यमंत्री उमर ने राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार प्राप्त करने पर जम्मू-कश्मीर के दो कुशल बुनकरों को दी बधाई
Aug 10, 2026, 15:15 IST
श्रीनगर, 10 अगस्त (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को कारीगर बुनकर मंजूर अहमद हाजम और फैयाज अहमद वानी को भारत के राष्ट्रपति से प्रतिष्ठित राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार प्राप्त करने पर बधाई दी। इन दोनों कारीगरों को जम्मू और कश्मीर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी जटिल हथकरघा कला, चंददार कानी शॉल की बुनाई में उनकी असाधारण कारीगरी के लिए सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार स्थानीय कारीगरों को सशक्त बनाने, पारंपरिक विरासत को संरक्षित करने और स्वदेशी शिल्पों को राष्ट्रीय और वैश्विक मंचों पर बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता