चठा जम्मू में जेकेसीआईपी के तहत इन्क्यूबेशन और स्टार्टअप कार्यक्रम आयोजित

 

जम्मू,, 05 मार्च (हि.स.)।

चटठा जम्मू में कृषि और संबद्ध क्षेत्रों की प्रतिस्पर्धात्मकता सुधार परियोजना के तहत इन्क्यूबेशन और स्टार्टअप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शेरे कश्मीर युनिवर्सिटी आफ एग्रीकल्चर साइंस एंड टैक्नाॅजी आफ जम्मू तथा एग्रीकलचर प्रोडक्शन डिपार्टमैंट जम्मू एंड कश्मीर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि और उससे जुड़े क्षेत्रों में नए स्टार्टअप को बढ़ावा देना, युवाओं को नवाचार और उद्यमिता के लिए प्रेरित करना तथा किसानों और उद्यमियों को आधुनिक तकनीक और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना था। इस अवसर पर सीएम उमर अब्दुल्ला मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि मंत्री जावेद अहमद डार भी विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान कृषि क्षेत्र में स्टार्टअप, नवाचार और इन्क्यूबेशन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई तथा युवाओं को कृषि आधारित उद्यम शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में कृषि क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों, अधिकारियों, छात्रों और उद्यमियों ने भाग लेकर आधुनिक तकनीकों के उपयोग और नए अवसरों पर अपने विचार साझा किए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता