उमर ने अनंतनाग आतंकी हमले की निंदा की, शहीद पुलिसकर्मी के बलिदान को बताया सर्वाेच्च

 

श्रीनगर, 22 जुलाई (हि.स.)। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में हुए आतंकी हमले की निंदा की, जिसमें इंडिया रिजर्व पुलिस की तीसरी बटालियन के हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे पुलिसकर्मी की मौत से बहुत दुखी हैं और उन्होंने उनकी मौत को ड्यूटी के दौरान दिया गया सर्वाेच्च बलिदान बताया। उमर अब्दुल्ला ने आगे कहा कि पुलिस की आईआरपी की तीसरी बटालियन के हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन की ड्यूटी के दौरान हुई मौत से बहुत दुख हुआ है। हेड कॉन्स्टेबल हुसैन ने दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग इलाके में हुए एक कायराना आतंकी हमले में सर्वाेच्च बलिदान दिया। मुख्यमंत्री ने हमले की कड़ी निंदा की और पीड़ित परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह