मुख्यमंत्री उमर ने उधमपुर सड़क दुर्घटना के पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से तत्काल राहत की घोषणा की

 

जम्मू, 20 अप्रैल (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज उधमपुर सड़क दुर्घटना के पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से तत्काल राहत की घोषणा की।

प्रत्येक मृतक के परिजन को 2 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल लोगों को 1 लाख रुपये और दुर्घटना में मामूली रूप से घायल व्यक्तियों को 25,000 रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुखद घटना में लोगों की अपूरणीय क्षति की भरपाई के लिए कोई भी वित्तीय सहायता राशि नहीं दी जा सकती है लेकिन प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए तत्काल उपाय के रूप में राहत राशि दी जा रही है।

उन्होंने दोहराया कि सरकार पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ी है और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह