क्लस्टर यूनिवर्सिटी जम्मू के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर जीते कई पुरस्कार

 

जम्मू,, 24 मार्च (हि.स.)।

क्लस्टर यूनिवर्सिटी जम्मू के छात्रों ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है। छात्रों ने एआईयू 39वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव, चेन्नई सहित विभिन्न प्रतिष्ठित आयोजनों में कई पुरस्कार हासिल किए। इस उपलब्धि में जसप्रीत सिंह और मनमीत कौर ने चेन्नई में आयोजित युवा महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जबकि वेस्ट बंगाल में आयोजित एनआईसी में निर्दोष, तनिका, दिव्या, स्नेहा, आर्यन, आफताब, कुणाल और आशीष ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

वहीं हरियाणा में आयोजित एनआईसी में कृषय और निताशा ने भी शानदार प्रदर्शन किया। इन उपलब्धियों ने विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक और युवा गतिविधियों में उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को एक बार फिर साबित किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता