स्वतंत्रता दिवस समारोह के तहत जीडीसी बसोहली में स्वच्छता अभियान आयोजित

 


बसोहली, 08 अगस्त (हि.स.)। स्वतंत्रता दिवस 2026 के उपलक्ष्य में गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज बसोहली में शनिवार को स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

प्रधानाचार्य प्रो. राज किरण शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने मिलकर कॉलेज परिसर के विभिन्न हिस्सों की सफाई कर कचरे के उचित निस्तारण को सुनिश्चित किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने कहा कि स्वच्छता एक दिन का कार्य नहीं बल्कि निरंतर अपनाई जाने वाली जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वच्छता का संदेश समाज तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को कचरा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक किया गया तथा सभी ने स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। अभियान को सफल बनाने में कॉलेज के विभिन्न प्राध्यापकों एवं स्टाफ सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यह गतिविधि स्वतंत्रता दिवस समारोह की श्रृंखला का हिस्सा थी जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, अनुशासन और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया