जीडीसी बसोहली में एनएसएस इकाई द्वारा स्वच्छता अभियान आयोजित

 


बसोहली, 22 फरवरी (हि.स.)। जीडीसी बसोहली की एनएसएस इकाई ने 7 दिवसीय शीतकालीन विशेष शिविर 2026 के तृतीय दिवस पर कॉलेज परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान का आयोजन प्राचार्य प्रो. राज किरण शर्मा के मार्गदर्शन तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रोशन लाल के पर्यवेक्षण में किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वयंसेवकों द्वारा एनएसएस गीत एवं व्यायाम के साथ हुई। कुल 48 स्वयंसेवकों ने परिसर, गलियारों और खेल मैदान की सफाई कर प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया, पेड़ों के तनों पर सफेदी की तथा बेंचों की रंगाई की। डॉ. रोशन लाल ने स्वयंसेवकों की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि निरंतर निभाई जाने वाली जिम्मेदारी है। उन्होंने एनएसएस के ध्येय वाक्य “नाट मी बट यू” को दोहराते हुए समाजहित में निस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित किया। अभियान के अंत में स्वयंसेवकों ने परिसर को स्वच्छ रखने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सक्रिय योगदान देने की शपथ ली।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया