रियासी में गोली लगने से घायल हुए सीआईएसएफ जवान की मौत
Oct 9, 2026, 14:56 IST
रियासी, 09 अक्टूबर (हि.स.)। शुक्रवार को जम्मू के रियासी जिले में ड्यूटी के दौरान गोली लगने से घायल हुए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक जवान की मौत हो गई।
एक अधिकारी ने बताया कि सीआईएसएफ जवान को रियासी में गोली लगी थी और बाद में उनकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि घायल जवान को इलाज के लिए रियासी जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मृत्यु हो गई। उनकी पहचान रियासी जिले के मारी गांव निवासी मोहम्मद मुश्ताक के रूप में हुई है। इस बीच घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता