सीआईए कश्मीर ने 1990 के दोहरे हत्याकांड मामले में जम्मू कश्मीर में नौ जगहों पर

 


श्रीनगर, 12 अगस्त (हि.स.)।

स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (सीआईए) कश्मीर ने बुधवार को 1990 के दोहरे हत्याकांड के मामले में पूरे जम्मू-कश्मीर में नौ जगहों पर तलाशी ली। यह तलाशी अनंतनाग ज़िले के डूरू पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर नंबर 45/1990 के सिलसिले में ली गई जिसकी जांच अब सीआईए कर रही है।

अधिकारियों ने बताया कि यह तलाशी मामले की चल रही जांच के तहत ली गई।

तलाशी वाली जगहों और तलाशी के नतीजों के बारे में और जानकारी की प्रतीक्षा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह