मुख्यमंत्री उमर ने सीपीडब्ल्यू को नियमितीकरण के आदेश सौंपे

 

श्रीनगर, 25 मई(हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को गांदरबल और बांदीपोरा जिलों के स्कूल शिक्षा विभाग के आकस्मिक वेतनभोगी कर्मचारियों (सीपीडब्ल्यू) को नियमितीकरण आदेश सौंपे।

शिक्षा मंत्री सकीना इटू की उपस्थिति में नियमितीकरण आदेश वितरित किये गये। एक्स पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री ने आज सकीना इटू की उपस्थिति में गांदरबल और बांदीपोरा जिलों के स्कूल शिक्षा विभाग के आकस्मिक वेतनभोगी श्रमिकों (सीपीडब्ल्यू) को नियमितीकरण आदेश सौंपे। पोस्ट में लिखा है कि मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि ये कर्मचारी स्कूल शिक्षा विभाग को मजबूत करने और सार्वजनिक सेवा वितरण में सुधार के लिए ईमानदारी, प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ काम करना जारी रखेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता