मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू-कश्मीर के लोगों को संविधान दिवस की बधाई दी
Nov 26, 2026, 15:03 IST
श्रीनगर, 26 नवंबर(हि.स.)। जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को संविधान दिवस के अवसर पर जम्मू-कश्मीर की जनता को हार्दिक बधाई दी।
एक्स पर एक पोस्ट में लिखा मुख्यमंत्री ने संविधान दिवस के अवसर पर जम्मू-कश्मीर के लोगों को हार्दिक बधाई दी है।
पोस्ट में आगे कहा गया है संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने इस बात को दोहराया कि न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के संवैधानिक आदर्श, एक मजबूत, अधिक समावेशी और न्यायपूर्ण जम्मू-कश्मीर के निर्माण के लिए मार्गदर्शक सिद्धांत बने हुए हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता