केंद्र ने आईएएस अधिकारी अभिषेक शर्मा की अंतर-कैडर प्रतिनियुक्ति एक वर्ष के लिए बढ़ाई
Jun 27, 2026, 15:29 IST
जम्मू, 27 जून (हि.स.)। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने आईएएस अधिकारी अभिषेक शर्मा की छत्तीसगढ़ कैडर से एजीएमयूटी कैडर (जम्मू और कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश) में अंतर-कैडर प्रतिनियुक्ति को मौजूदा नीति में छूट देते हुए 8 जुलाई, 2026 के बाद एक वर्ष के लिए बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के प्रस्ताव पर यह विस्तार स्वीकृत किया गया।
2018 बैच के आईएएस अधिकारी अभिषेक शर्मा वर्तमान में जम्मू और कश्मीर के राजौरी जिले के उपायुक्त के पद पर कार्यरत हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता