सैफुल्ला मीर के कैबिनेट में शामिल होने पर कुपवाड़ा में जश्न

 

श्रीनगर, 27 अक्टूबर (हि.स.)।मंगलवार को कुपवाड़ा में नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता मीर सैफुल्ला के जम्मू-कश्मीर कैबिनेट में शामिल होने पर समर्थकों ने पटाखे फोड़कर और ढोल बजाकर जश्न मनाया।

समर्थकों ने कहा कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जिले को बेहतर प्रतिनिधित्व देने का अपना वादा पूरा किया है। त्रेहगाम विधानसभा क्षेत्र के निवासियों ने बताया हम अपना वादा पूरा करने के लिए उमर अब्दुल्ला के आभारी हैं। हमें अपने नेता और मंत्री, मीर सैफुल्ला पर गर्व है।

निवासियों ने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसके विधायक ने कभी भी लोगों के हितों से समझौता नहीं किया है। जब जम्मू-कश्मीर और यहाँ के युवाओं की बात आती है तो बाकी पार्टियां समझौता कर लेती हैं।

चार बार के विधायक मीर ने 2024 के विधानसभा चुनाव में 18,002 वोटों से जीत हासिल की थी। मंगलवार को शपथ लेने के बाद उन्होंने जम्मू-कश्मीर के सभी जिलों के लोगों के लिए काम करने का संकल्प लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता