लखनपुर में पशु तस्करी की कोशिश नाकाम, सात गोवंश मुक्त, कैंटर जब्त, चालक गिरफ्तार
कठुआ, 02 सितंबर (हि.स.)। जिला कठुआ में गोवंश तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लखनपुर में एक कैंटर से सात गोवंश बरामद कर मुक्त करवाए। पुलिस ने कैंटर चालक को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया।
जानकारी के अनुसार लखनपुर पुलिस की टीम ने नाके के दौरान पंजाब से जम्मू-कश्मीर की ओर आ रहे संदिग्ध कैंटर एचपी73ए-8133 को रोककर तलाशी ली। वाहन में सात गोवंश अमानवीय तरीके से लदे पाए गए। पुलिस ने सभी गोवंश को मुक्त करवाते हुए चालक सलमान पुत्र जुल्फकार निवासी यमुनानगर हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। मामले में थाना लखनपुर में एफआईआर नंबर 119/2026 धारा 223 बीएनएस व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कार्रवाई एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा की देखरेख में की गई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया