गौ तस्करी प्रयास विफल, 17 पशु छुड़ाए, 02 गिरफ्तार

 


कठुआ, 03 जुलाई (हि.स.)। जिले में गौ तस्करी पर नकेल कसते हुए कठुआ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना नगरी के सैदपुर क्षेत्र में 17 गौवंशीय पशुओं को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एक ट्रक भी जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार एसएसपी कठुआ श्रीमती मोहिता शर्मा आईपीएस के निर्देशन में पुलिस टीम ने सैदपुर नगरी क्षेत्र में नाका और चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध ट्रक नंबर पीबी08बीटी-9117 को रोका। जांच के दौरान ट्रक में 17 पशुओं को बेरहमी से ठूंस-ठूंस कर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों कलाश मसीह पुत्र कवाल मसीह निवासी मुकेरियां पंजाब तथा उसके सहयोगी रविंदर पुत्र लाल मसीह निवासी मुकेरियां पंजाब को गिरफ्तार कर लिया और ट्रक को जब्त कर लिया। इस संबंध में थाना कठुआ में एफआईआर संख्या 326/2026 धारा 223 बीएनएस एवं 11 पीसीए एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। कठुआ पुलिस ने आम जनता से अपील की गई है कि यदि किसी को इस प्रकार की गतिविधियों की जानकारी हो तो वह तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 या 09858034100 पर सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया