मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान जारी
उधमपुर, 18 मार्च (हि.स.)।
मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जारी अभियान के तहत ऊधमपुर पुलिस ने रामनगर में अलग-अलग घटनाओं में दो मादक पदार्थों के तस्करों 12.53 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस स्टेशन रामनगर की एक पुलिस टीम ने नाका प्वाइंट, रामनगर पर नाका चेकिंग ड्यूटी के दौरान एक स्कूटी सवार नंबर (जे.के,14,एफ-8194) है, को पकड़ा। पूछताछ करने पर सवार ने अपनी पहचान राहत अमान पुत्र मोहम्मद फारूक मलिक निवासी किरमू, तहसील रामनगर, वर्तमान में वार्ड नंबर 06 रामनगर के रूप में बताई। व्यक्तिगत तलाशी के दौरान उसके पास से 6.21 ग्राम हैरोइन बरामद की गई।
तदनुसार पुलिस स्टेशन रामनगर में धारा 8/21/22 एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर संख्या 35/2026 दर्ज की गई है और जांच शुरू कर दी गई है। वहीं एक अन्य मामले में रामनगर पुलिस स्टेशन की एक पुलिस टीम ने नाका प्वाइंट पर चेकिंग ड्यूटी के दौरान बाइक नंबर (जे.के,14,डी-2375) के सवार को पकड़ा। पूछताछ करने पर सवार ने अपनी पहचान सक्षम ठाकुर, पुत्र केवल सिंह निवासी सीरियल चकल, तहसील बसंतगढ़, वर्तमान वार्ड नंबर 7 रामनगर के रूप में बताई। व्यक्तिगत तलाशी के दौरान उसके पास से 6.32 ग्राम हैरोइन बरामद की गई।
तदनुसार पुलिस स्टेशन रामनगर में धारा 8/21/22 एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर संख्या 36/2026 दर्ज की गई है और आगे की जांच जारी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रमेश गुप्ता