जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में कैब पलटी, नौ लोग घायल
Jul 27, 2026, 14:49 IST
, 27 जुलाई (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ ज़िले के दचन इलाके में एक कैब के पलटने से कम से कम नौ लोग घायल हो गए।
अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह दचन इलाके में ड्राइवर का गाड़ी पर से नियंत्रण खो जाने के कारण गाड़ी पलट गई। उन्होंने कहा कि नौ यात्री घायल हो गए और उन्हें तुरंत इलाज के लिए ज़िला अस्पताल ले जाया गया।
उन्होंने आगे बताया कि घायलों की हालत स्थिर है और पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता