बडगाम के मगम में बस के अंदर मृत मिला बस ड्राइवर

 

बडगाम, 10 सितंबर (हि.स.)। गुरुवार को बडगाम जिले के मगम इलाके में चिक्लोरा में जामकाश व्हीकल्स के पास एक 47 वर्षीय बस ड्राइवर अपनी बस के अंदर मृत पाया गया।

एक आधिकारी ने बताया कि ड्राइवर नारबल-तंगमर्ग रोड पर चिक्लोरा में जामकाश व्हीकल्स के पास अपनी बस के अंदर बेहोश हालत में मिला था। अधिकारी ने कहा कि उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहाँ पहुँचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान बाद में बांदीपोरा के गमरू निवासी मुश्ताक अहमद शेख (47) के रूप में हुई। इस बीच मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता