सांबा में ट्रैक्टर से गिरने के बाद बीएसएफ सब-इंस्पेक्टर की मौत
Sep 29, 2026, 13:06 IST
सांबा, 29 सितंबर ( हि.स.)। सांबा ज़िले के बारी ब्राह्मणा इलाके में ट्रैक्टर से गिरने के बाद बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के एक सब-इंस्पेक्टर की मौत हो गई।
एक अधिकारी ने बताया कि जब यह हादसा हुआ तब बीएसएफ सब-इंस्पेक्टर छुट्टी पर थे। वे बारी ब्राह्मणा के पास ट्रैक्टर से गिर गए उन्हें गंभीर चोटें आईं और बाद में उनकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान जम्मू ज़िले के रत्नल खेड़ी बिश्नाह इलाके के रहने वाले वेद पाल सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता