पुंछ में बीएसएफ कॉन्स्टेबल बेहोश होकर गिरे, कार्डियक अरेस्ट से मौत

 

पुंछ, 12 अक्टूबर ( हि.स.)। सोमवार सुबह जम्मू-कश्मीर के पुंछ ज़िले में बॉर्डर सिक्योरिटी फ़ोर्स के एक कॉन्स्टेबल की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि कॉन्स्टेबल ने सुबह सीने में दर्द की शिकायत की थी जिसके बाद उन्हें ज़िला अस्पताल (डी एच) पुंछ ले जाया गया। उन्होंने बताया कि अस्पताल में बीएसएफ कॉन्स्टेबल को कार्डियक अरेस्ट हुआ और वे बेहोश होकर गिर पड़े लेकिन बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

अधिकारी ने कहा कि मेडिकल-लीगल औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं जिसके बाद शव परिवार को सौंप दिया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता