पुलवामा के तमलीहाल इलाके में एक नाले से 74 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद

 

पुलवामा, 04 नवंबर (हि.स.)। बुधवार को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के तमलीहाल इलाके में एक नाले से 74 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया गया। एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान अब्दुल्ला रहीम नजार (74) के रूप में हुई है। इस बीच मौत के कारण और घटना से संबंधित परिस्थितियों की जांच की जा रही है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता