जम्मू-कश्मीर बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में दूसरों की जगह पेपर दे रहे दो लोग गिरफ्तार

 

राजौरी, 01 जुलाई (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में नकल और प्रतिरूपण (इम्पर्सनेशन) का गंभीर मामला सामने आया है।

30 जून 2026 को परीक्षा के दौरान 10वीं कक्षा के दो ऐसे उम्मीदवारों को पकड़ा गया जो परीक्षा केंद्र के अंदर किसी और उम्मीदवार की जगह परीक्षा दे रहे थे। दोनों उम्मीदवारों की उत्तर पुस्तिकाएं ज़ब्त कर ली गईं और उन्हें राजौरी के ब्लॉक टेरियाथ पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़े गए लोगों की पहचान मोहम्मद आरिफ पिता मोहम्मद बशीर, निवासी नारला और एजाज पिता कालू खान, निवासी कोटचलवाल) के तौर पर हुई है।

फिलहाल पुलिस ने इस मामले में शिकायत नंबर का खुलासा नहीं किया है। आज 1 जुलाई 2026 को इस संबंध में एफआईआर नंबर 56/2026, धारा 319(2)/61(2) बीएनएस/3/10 PUM एक्ट 2024 के तहत दर्ज की गई और विवरण उपलब्ध कराया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह